उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के वार्ड 58 में जल संकट: मवई में खराब पंप, जनता त्रस्त, प्रशासन खामोश

Ghaziabad Water Issue: गाजियाबाद के विजयनगर जोन के अंतर्गत मवई, वार्ड 58 में पानी की आपूर्ति ठप होने से जनता के बीच हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र में स्थापित जलपंप कई दिनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण निवासियों को पीने के पानी से लेकर दैनिक आवश्यकताओं के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या की बार-बार शिकायत गाजियाबाद नगर निगम और जल विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन उनकी अनदेखी और लापरवाही के चलते अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

मवई में भारत गैस एजेंसी के सामने स्थित पंप तीन दिनों से बंद पड़ा है वही एक दूसरा पंप भी करीब 6 दिनों से खराब पड़ा है। इस वजह से न केवल घरेलू उपयोग के लिए पानी की किल्लत हो रही है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति विशेष रूप से दयनीय हो गई है। गर्मी और उमस के बीच पानी की कमी ने क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय निवासी सतीश यादव ने गुस्से में कहा, “हमने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। क्या हमें पानी के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा?”

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी नहीं हो रही है। एक अन्य निवासी, शांति देवी, ने बताया, “हमें दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। यह कैसी व्यवस्था है कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती?

निवासियों का गुस्सा अब उबाल पर है, और वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह ने कहा, “जल विभाग की यह लापरवाही अस्वीकार्य है। अगर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो हम सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।”

गाजियाबाद नगर निगम और जल विभाग से जनता ने निवेदन किया है कि मवई के खराब पंप को तुरंत ठीक किया जाए और जल आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए नियमित रखरखाव और निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनता इंतजार कर- कर के थक चुकी है।

कपिल मेहरा गाजियाबाद

Jesika verma

जेसिका – शब्दों की जादूगर, डिज़िटल दुनिया की खोजी जेसिका सिर्फ एक कंटेंट राइटर नहीं, वो कहानियों को आकार देने वाली और वेबसाइट्स को जान देने वाली एक डिजिटल क्रिएटर हैं। न्यूज़ इंडिया 24x7 की न्यूज़रूम में वे हर दिन शब्दों से वो तस्वीर बनाती हैं जो दिल तक पहुंचती है। अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श पब्लिक स्कूल से करने के बाद, अब वे विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में ज्ञान की उड़ान भर रही हैं। टेक्नोलॉजी से उनका रिश्ता कुछ खास है — उन्हें वेबसाइट्स के हर कोने को निखारना, डिज़ाइन से प्रयोग करना और कुछ नया सीखते रहना बेहद पसंद है। चाहे वेबसाइट को आसान बनाना हो या खूबसूरत, जेसिका हमेशा अपनी टीम की रीढ़ बनकर खड़ी रहती हैं। सीखने की ललक और कुछ नया रचने की चाह ने उन्हें कंटेंट की दुनिया में वो मुकाम दिलाया है जहाँ हर शब्द उनका स्टाइल बोलता है।

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

22 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

60 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago