Tejashwi Yadav have been deleted from the voter list questions on Election Commission
Tejashwi Yadav : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनका नाम हाल ही में जारी की गई बिहार की वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. यह जानकारी उन्होंने पटना में दी और कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी हो रही है.
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मतदान अधिकारी (BLO) उनके घर आए थे और उनका सत्यापन भी किया था, बावजूद इसके उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब था. उन्होंने अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि उन्होंने EPIC नंबर डाला,लेकिन स्क्रीन पर NO RECORDS FOUND का संदेश आया. इसके बाद उन्होंने पूरी प्रक्रिया को स्क्रीन पर लाइव दिखाकर यह साबित किया कि उनका नाम सूची में नहीं है.
जब उनसे उनकी पत्नी के वोटर आईडी के बारे में पूछा गया,तो तेजस्वी ने इसका मजाक उड़ाते हुए कहा कि जब मेरा नाम ही लिस्ट से काटा गया है, तो मेरी पत्नी का नाम कैसे होगा?
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग का यह कदम बेहद चिंताजनक है. उन्होंने लाखों लोगों के नाम सूची से हटा दिए हैं, जिनमें से अधिकांश गरीब और वंचित वर्ग के लोग हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता का पालन नहीं किया और यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने लोगों के नाम क्यों हटाए गए.
तेजस्वी ने विशेष रूप से कहा कि अब हमें यह समझ में नहीं आता कि जब इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कट गए हैं, तो चुनाव आयोग ने उन लोगों को कोई नोटिस क्यों नहीं भेजा? क्या चुनाव आयोग ने इन्हें समय दिया? क्या यह एक सुनियोजित योजना के तहत किया गया है? उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगना चाहिए.
चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के दावे का फैक्ट चेक करते हुए स्पष्ट किया कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल है। आयोग ने यह भी बताया कि वोटर लिस्ट का वह प्रारूप जारी किया गया है, जिसमें तेजस्वी यादव का नाम, फोटो, उम्र, पिता का नाम और मकान संख्या दर्ज है। राजद नेता के आरोपों पर चुनाव आयोग ने तुरंत डेटा साझा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। हमने लिस्ट जारी की है और उनसे आग्रह किया है कि वह अपने नाम को ध्यान से देखें। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए रिकॉर्ड में तेजस्वी यादव का ECIP नंबर RAB0456228 था। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम सीरियल नंबर 416 पर दर्ज है।
चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को बिहार की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 65 लाख 64 हजार वोटरों के नाम कटने की जानकारी दी गई है. आयोग के अनुसार, 22 लाख 34 हजार लोग निधन के कारण, 36 लाख 28 हजार लोग स्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए और 7 लाख एक हजार लोगों के नाम दोहरे थे, जिन्हें हटाया गया. तेजस्वी ने इस पर जोर दिया कि यह संख्या महज आंकड़ा नहीं है, बल्कि इन लोगों की पहचान और सूची से हटने के कारण के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है.
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को एक चुनौती देते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग ने 65 लाख लोगों के नाम काटे हैं, तो उसे इसका विवरण सार्वजनिक करना चाहिए. हमें बूथ वार डेटा देना चाहिए, ताकि यह साफ हो सके कि क्यों इन लोगों के नाम हटाए गए.
ये भी पढ़ें : PM Kisan 20th installment : पीएम मोदी ने वाराणसी से किसानों के खातों में ट्रांसफर की किस्त, ऐसे करें चेक
इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह ‘गोदी आयोग’ बन चुका है, जो एक विशेष राजनीतिक दल के इशारे पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया और अब हमें यह समझना होगा कि इन प्रक्रिया के पीछे क्या चाल चलने की कोशिश की जा रही है.
चुनाव आयोग ने बिहार में पिछले महीने एक महीने तक चले गहन पुनरीक्षण अभियान के परिणामस्वरूप यह आंकड़े जारी किए हैं. नए आंकड़ों के अनुसार, बिहार में अब 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 वोटर हैं, जबकि पहले यह आंकड़ा 7 करोड़ 89 लाख था.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…