PM Modi visit Assam News: अमस चुनाव से पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। जिला कोकराझार और गुवाहाटी में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए अलग-अलग सभाओं में पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक संकट में कांग्रेस अफवाहें और गलत सूचना फैला रही है। कोकराझा की जनसभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का हाथ हमेशा से घुसपैठियों के साथ रहा है और आज भी है। दशकों तक कांग्रेस ने यहां के मूल निवासियों को जमीन के कानूनी दस्तावेज तक नहीं दिए।” उन्होंने आगे कहा, “मैं आपसे आने वाले चुनावों में कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह करने आया हूं; यह साफ संदेश दें कि अब देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। असम से निकलने वाला संदेश पूरे देश की आवाज बनेगा।”र राज्य के मूल निवासियों की अनदेखी की।
गुवाहाटी में पीएम मोदी ने देश भर के 93 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की। उन्होंने कहा, “जब हमने यह योजना शुरू की थी, तब कांग्रेस कहती थी कि किसानों को दी गई राशि चुनाव के बाद वापस करनी होगी। लेकिन अब यह योजना लाखों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का माध्यम बन गई है।” इसके पहले मोदी ने सिलचर में ₹23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिचलर को बराक घाटी का गेटवे है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…