PM Modi attacks Congress Those who carry the Constitution on their heads are also crushing it
Delhi highway project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं,द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II),का उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कनेक्टिविटी में सुधार होगा और दिल्ली में यातायात की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक रोड शो भी किया और जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे. इन परियोजनाओं की लागत करीब ₹11,000 करोड़ है,और इनका लक्ष्य दिल्ली में बढ़ती ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना और कनेक्टिविटी को और मजबूत करना है.
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि अगस्त का महीना स्वतंत्रता और क्रांति का प्रतीक है और ऐसे समय में दिल्ली विकास क्रांति का गवाह बन रही है. उन्होंने कहा कि नई सड़क परियोजनाओं से दिल्ली,गुरुग्राम और पूरे NCR में लोगों की आवाजाही आसान होगी. इससे व्यापारियों ,कारोबारियों और किसानों को विशेष लाभ मिलेगा और समय की बचत होगी.
प्रधानमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, विशाल मेट्रो नेटवर्क,नमो भारत रैपिड रेल सेवाएं और अब नई सड़कें हैं, जो यात्रा को और आसान बनाएंगी.
पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे और शहरी विस्तार सड़क (UER-II) का जिक्र करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से दिल्ली को जाम से बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने विशेष रूप से UER-II की एक अनोखी विशेषता पर प्रकाश डाला, जिसमें निर्माण के दौरान लाखों टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया गया है. “दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से मुक्ति दिलाने का हमारा संकल्प जारी है और यह इस दिशा में एक बड़ा कदम है,” उन्होंने कहा.
प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मियों का भी जिक्र किया और पिछली सरकारों की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें सफाई कर्मियों को गुलाम समझती थीं और उनके खिलाफ खतरनाक कानून बनाती थीं. प्रधानमंत्री ने यह उदाहरण दिया कि एक कानून था, जिसके तहत यदि कोई सफाईकर्मी बिना बताए काम पर नहीं आता था तो उसे एक महीने तक जेल में डाला जा सकता था. पीएम मोदी ने कहा कि यह वही लोग थे जो संविधान को सिर पर रखकर नाचते थे, वही लोग संविधान को कुचलते थे. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने ऐसे पुराने और अन्यायपूर्ण कानूनों को खत्म किया है.
प्रधानमंत्री ने आर्थिक सुधारों पर भी बात की और कहा कि दिवाली से पहले GST में बड़े सुधार किए जाएंगे, जिससे कारोबारियों और आम नागरिकों दोनों को लाभ होगा. उन्होंने राज्यों से इन सुधारों में सहयोग की अपील की. मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का समर्थन करते हुए कहा कि खादी एक समय विलुप्त होने की कगार पर थी, लेकिन अब खादी की बिक्री 7 गुना बढ़ी है. मेड इन इंडिया मोबाइल और खिलौनों का निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री ने त्योहारों के दौरान स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर हम स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं तो इससे हमारे मजदूर और कारोबारी दोनों का फायदा होगा और पैसा भारत में ही रहेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि दिल्ली अब एक ऐसी राजधानी बन रही है, जो अतीत की समृद्ध विरासत और भविष्य की आधुनिकता का संगम है. उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली आने वाले समय में एक बेहतरीन और विकसित राजधानी के रूप में उभरेगी.
द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II जैसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएंगे, जिससे न केवल यात्रा की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि इन क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा. इन परियोजनाओं से दिल्ली का यातायात नेटवर्क और भी मजबूत होगा और यह भविष्य में देश की अन्य प्रमुख शहरी परियोजनाओं के लिए एक आदर्श बनेगा.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…