Breaking

PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

PM Modi Death Threat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी मेलबर्न में आयोजित होने वाले 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दी गई। घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

फेसबुक पोस्ट के कमेंट दी गई कथित धमकी

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेलबर्न दौरे के दौरान 9 जुलाई को मार्वल स्टेडियम में 'मेलबर्न मीट्स मोदी' नाम से एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए गए थे। इसी दौरान फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कथित तौर पर धमकी भरा संदेश सामने आया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

धमकी देने वाले की पहचान में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसियों ने धमकी भरे कमेंट करने वाले व्यक्ति के आईपी एड्रेस का पता लगा लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि कमेंट किसने किया, उसका मकसद क्या था और क्या इस मामले में किसी कानून का उल्लंघन हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़े मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जाता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

5 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

12 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

28 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

31 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

49 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago