Mumbai Heavy Rain: मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव से सड़कें, अंडरपास और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों के लिए आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही हाई टाइड की चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है।
मुंबई में रातभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिनभर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही दोपहर 3:22 बजे करीब 4.19 मीटर ऊंची हाई टाइड आने का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव का खतरा और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन की सभी सलाहों का पालन करें।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जुलाई के बीच मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मुंबई के अलावा रायगढ़, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र के सतारा, पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी इस दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…