होम = Breaking = मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, आज रेड अलर्ट के साथ ज्वारभाटा का भी खतरा

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, आज रेड अलर्ट के साथ ज्वारभाटा का भी खतरा

Mumbai Heavy Rain: मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव से सड़कें, अंडरपास और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों के लिए आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही हाई टाइड की चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है।

IMD का रेड अलर्ट, हाई टाइड ने बढ़ाई चिंता

मुंबई में रातभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिनभर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही दोपहर 3:22 बजे करीब 4.19 मीटर ऊंची हाई टाइड आने का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव का खतरा और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन की सभी सलाहों का पालन करें।

6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जुलाई के बीच मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मुंबई के अलावा रायगढ़, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र के सतारा, पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी इस दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।