छत्तीसगढ़

PM Modi Chhattisgarh Visit: राज्योत्सव 2025 में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, रमन सिंह बोले– ‘मोदी मैजिक अब भी ज़िंदा’

PM Modi Chhattisgarh Visit:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत की। रायपुर से आने के बाद पीएम का पहला कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल में रहा। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गए।

राज्योत्सव 2025 में शामिल हुए पीएम

बता दें कि दिन में मोदी नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया और फिर आदिवासी संग्रहालय का अवलोकन  भी किया। इसके बाद पीएम मोदी शाम के समय राज्योत्सव 2025 के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इस साल छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती मनाई गई। इस राज्य की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को राज्योत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

रमन सिंह बोले– ‘मोदी मैजिक अब भी ज़िंदा’

वहीं PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर, विधानसभा स्पीकर और पूर्व CM रमन सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी का साढ़े आठ घंटे का एक बड़ा प्रोग्राम था। वे पुट्टपर्थी साईं संस्थान गए, जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उसके बाद ब्रह्मा कुमारी मेडिटेशन सेंटर गए। वे विधानसभा परिसर, ट्रैवल म्यूज़ियम भी गए और एक इवेंट में शामिल हुए। पूरा रायपुर शहर उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक था।

ये भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर और पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि यह साफ है कि ‘मोदी मैजिक’ अभी भी ज़िंदा है, कल तीन लाख से ज़्यादा लोग इकट्ठा हुए, और नया रायपुर पूरी तरह से ब्लॉक हो गया था। कांग्रेस ने नक्सलवाद से निपटने में कभी भी सच्चा कमिटमेंट नहीं दिखाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे खत्म करने के लिए मिलकर काम किया है।

Sapna Yadav

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

38 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

51 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago