देश

दलाई लामा को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, अमेरिका ने भी भेजा संदेश

Dalai Lama 90th birthday: तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हिमाचल के धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की जा रही है। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। अमेरिका ने भी उन्हें जन्मदिन का बधाई संदेश भेजा है।

प्रधानमंत्री X पर लिखते हैं-

मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा को प्रेरित किया है। हम उनके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।

क्या बोला अमेरिका

अमेरिका की तरफ से विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रेस रिलीज जारी किया है। इसमें वो दलाई लामा को एकता, शांति और करुणा का संदेश देने वाला बता रहे। वो लिखते हैं परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। दलाई लामा एकता, शांति और करुणा के अपने संदेश से प्रेरणा देते रहते हैं। अमेरिका ने यह भी कहा कि तिब्बत के लोगों को अपना धार्मिक नेता चुनने की पूरी आजादी है। वहाँ के लोगों को किसकी पूजा करनी है, इस मामले में किसी का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

भारत-चीन ने अमेरिका को दिया झटका

मालूम हो कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर चीन और तिब्बत आमने-सामने है। हालांकि दलाई लामा की तरफ से ये साफ़ किया गया है कि उनकी मौत के बाद उनका उत्तराधिकारी चुना जाएगा। भारत ने इस मामले में साफ़ कर दिया है कि वो किसी व्यक्ति के धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी। अब अमेरिका ने भी इस बात को दोहराकर चीन को बड़ा झटका दिया है।

 

 

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

1 hour ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

3 hours ago