बिहार

गोपाल खेमका का आज गुलाबी घाट पर अंतिम संस्कार, स्कॉटलैंड से लौट रही बेटी, तेजस्वी के सामने रो पड़ी बहन

Gopal Khemka Murder : बिहार के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका का आज पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनकी बेटी गरिमा खेमका आज स्कॉटलैंड से लौट आएंगी, इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। गोपाल खेमका की कल रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से महज 300 मीटर की दूरी पर उनके अपार्टमेंट गेट के सामने अपराधियों ने सिर में गोली मार दी थी।

तेजस्वी को देखकर रोने लगी बहन

गोपाल खेमका के अंतिम दर्शन के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े-बड़े नेता उनके आवास पर पहुंचे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा कारोबारी के घर पहुंचे तो उनकी मां का गुस्सा फूट पड़ा। वो बोलीं पहले मेरा पोता मारा गया और अब बेटा। न्याय कब मिलेगा? तेजस्वी यादव भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान खेमका की बहन फूट-फूट कर रोने लगी।

नीतीश ने की मीटिंग

कल सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी समेत अन्य बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने मीटिंग के बाद ट्वीट कर कहा- कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। आपराधिक घटनाओं की जांच में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी सतर्कता और सख्ती से काम करने के निर्देश दिए।

बड़े कारोबारी थे गोपाल खेमका

गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब के डायरेक्टर थे। उनके दो बेटे थे, एक बेटे गुंजन खेमका की 2018 में उनकी फैक्ट्री के गेट पर अपराधियों ने गोली मार थी। दूसरे बेटे गौरव खेमका पटना IGIMS में डॉक्टर हैं। उनकी बेटी लंदन में रह रही हैं। गोपाल खेमका का पेट्रोल पंप से लेकर फैक्ट्री तक का बिजनेस हैं। उन्होंने मगध अस्पताल भी खोल रखा है। देर रात हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव भी उनके घर पहुंचे।

 

भारत में नहीं बन सकेगी आईफोन की ये सीरीज! चीन की सरकार के दबाव में कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

6 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

33 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

50 minutes ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

2 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago