दुनिया

कहां गायब हो गए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ? चीन में सैन्य असंतोष और आंतरिक विद्रोह में कितनी है सच्चाई

China-India relations : बीते कुछ दिनों से मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रम से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दूरी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.चीनी राष्ट्रपति की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति अंतरराष्ट्रीय हलकों में भी चर्चा का विषय है. आमतौर पर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने वाले जिनपिंग मई के अंतिम सप्ताह से न तो किसी आधिकारिक कार्यक्रम में दिखे हैं और न ही चीनी सरकारी मीडिया ने उनके नियमित कवरेज दिखाई हैं. ऐसे में उनको लेकर चीन के भीतर और बाहर राजनीतिक अस्थिरता की अटकलों को हवा दे रही है.

अंतरराष्ट्रीय राजनीति के जानकारों की मानें तो शी जिनपिंग की यह रहस्यमय अनुपस्थिति चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के भीतर किसी गहरे संघर्ष या असंतोष का संकेत है. बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि जिनपिंग को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के उच्च अधिकारियों के साथ का भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

सरकारी मीडिया की चुप्पी

गौर करने वाली बात है कि एक समय में शी जिनपिंग पर केंद्रित रहने वाली चीन की सरकारी मीडिया ने बीते कुछ दिनों में राष्ट्रपति से दूरी बनाकर रखी है. इसके साथ साथ विदेशी मेहमानों के साथ होने वाली भेंट मुलाकात की जिम्मेदारी अब निचले स्तर के अधिकारी निभा रहे हैं. यह असामान्य संकेत है. उधर इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि शी आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे. ब्रिक्स समूह में एक अग्रणी शक्ति का बिना किसी कारण से पैर पीछा कर लेना संदेह का कारण तो है.

सैन्य असंतोष या कुछ और है वजह

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक मजबूत, सत्तावादी और निर्णायक नेता के रूप में देखा जाता रहा है. अपने शासनकाल में न केवल पार्टी के नियमों में बदलाव कर बल्कि सेना और प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल कर देश में जिनपिंग ने पकड़ मजबूत की लेकिन पिछले कुछ महीनों में PLA के भीतर से लगातार आ रही असंतोष की खबरें जिनपिंग के लिए अच्छे संकेत नहीं है. इस बीच कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को पद से हटाना, अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू करना भी असंतोष की वजह है.

जून की शुरुआत में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ हुई मुलाकात के दौरान जिनपिंग की बॉडी लैंग्वेज और सुरक्षा व्यवस्था में आए बदलावों ने भी पर्यवेक्षकों को काफी चौंकाया. जिसके तुरंत बाद जिनपिंग के दिवंगत पिता की समाधि पर होने वाला वार्षिक कार्यक्रम भी बिना किसी कारण के चुपचाप रद्द कर दिया गया.

क्या सत्ता परिवर्तन की तैयारी हो रही है?

इधर शी जिनपिंग के गायब होने की स्थिति में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. इसको लेकर PLA के जनरल झांग यूक्सिया का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है. इसके अलावा झांग यूक्सिया जो कभी शी के करीबी माने जाते थे,अब कथित रूप से उनकी नीतियों के मुखर आलोचक बनते जा रहे हैं. ऐसी भी अटकलें है कि झांग यूक्सिया को पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ का समर्थन प्राप्त हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago