Breaking

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM मोदी का बड़ा कदम, काफिले में बढ़ेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल

PM Modi Appeal News: देश में ईंधन की बचत और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने की अपील के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने खुद से शुरुआत करते हुए बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है और इस संबंध में SPG को निर्देश भी दिए गए हैं।

पीएम के काफिले में 50 फीसदी कटौती

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले में करीब 50 प्रतिशत तक कटौती की है। हाल ही में वडोदरा और Guwahati दौरे के दौरान भी उनके काफिले में कम वाहन नजर आए। असम में Himanta Biswa Sarma के शपथ ग्रहण समारोह में भी इस नई व्यवस्था को लागू किया गया।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। हालांकि इसके लिए नई गाड़ियों की खरीदारी फिलहाल नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी कामकाज में ऑनलाइन मीटिंग्स को बढ़ाने और अनावश्यक यात्रा कम करने पर भी जोर दिया गया है।

सभी मुख्यमंत्रियों को भेजा गया संदेश

सूत्रों के मुताबिक, गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सभी मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री के भाषण की कॉपी उपलब्ध कराई गई थी। इसमें ऊर्जा बचत, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा और आर्थिक अनुशासन को लेकर विस्तृत योजना का जिक्र किया गया था।

जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हैदराबाद में लोगों से अपील करते हुए कहा था कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना समय की जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा। साथ ही कारपूलिंग को बढ़ावा देने की भी सलाह दी।

वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग पर जोर

प्रधानमंत्री ने सरकारी और निजी दफ्तरों से वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की बात कही। उनका मानना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और संसाधनों पर दबाव कम पड़ेगा।

सोने की खरीद टालने की सलाह

पीएम मोदी ने नागरिकों से फिलहाल सोने की खरीदारी टालने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में सोने का आयात होने से देश की विदेशी मुद्रा बाहर जाती है। ऐसे में हालात सामान्य होने तक अनावश्यक खरीदारी से बचना देशहित में होगा।

येे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में तोड़ा दम

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago