Breaking

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव को अंतिम विदाई की तैयारी, अपर्णा यादव के घर पहुंचीं डिंपल यादव

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। इस बीच उनके जिम पार्टनर ने भी घटना को लेकर बड़ा दावा किया है।

जिम पार्टनर ने किया बड़ा दावा

प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय के मुताबिक, देर रात प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्होंने दावा किया कि प्रतीक अपने बेडरूम में गिर पड़े थे, जिससे उनके सिर में चोट लगी। स्वप्नेश ने बताया कि सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उन्हें प्रतीक के निधन की जानकारी मिली।

अस्पताल ले जाने से पहले बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच प्रतीक यादव को तबीयत खराब होने पर लखनऊ सिविल अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक जांच के बाद वह वापस घर चले गए, लेकिन घर पहुंचने के बाद उनकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कमरे को किया सील

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस एहतियातन जरूरी कदम उठा रही है। जिस कमरे में प्रतीक यादव मौजूद थे, उसे फिलहाल बंद कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

लखनऊ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 6:15 बजे प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल लाया गया था। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

अपर्णा यादव अस्पताल में नहीं थीं मौजूद

सूत्रों के अनुसार जब परिवार के लोग प्रतीक यादव को अस्पताल लेकर पहुंचे, उस समय उनकी पत्नी और भाजपा नेता Aparna Yadav उनके साथ मौजूद नहीं थीं। मामले को लेकर पुलिस परिवार और करीबी लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

फिटनेस को लेकर गंभीर रहते थे प्रतीक

स्वप्नेश पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक रहते थे और जिम में सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा कि प्रतीक का स्वभाव काफी सरल था और वह छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे।

ये भी पढ़ें: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! एक दिन में ₹11,620 की छलांग, ₹2.68 लाख पर पहुंची; सोना भी ₹1.52 लाख के पार

Deepika Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

5 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

6 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

6 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago