PM Modi Europe Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से अपने पांच दिवसीय अहम यूरोप दौरे पर रवाना हो रहे हैं। 13 से 18 जून तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी भारत के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं, स्लोवाकिया की उनकी यात्रा विशेष महत्व रखती है, क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा होगी। इस दौरे को भारत के कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूरोप दौरा कई अहम कार्यक्रमों से जुड़ा है। दौरे की शुरुआत फ्रांस से होगी, जहां वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा पर जाएंगे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा होगी। वहीं, फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भी वह हिस्सा लेंगे और वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में वह पेरिस में विवाटेक समिट में शामिल होंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…