PM Modi foreign visits expenditure: केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का विवरण साझा किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2026 में अब तक प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर लगभग 74.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
यह जानकारी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और CPI(M) सांसद डॉ. वी. शिवदासन द्वारा पूछे गए अनतारांकित प्रश्न संख्या 2172 के जवाब में दी गई। सांसदों ने 2021 से अब तक हर वर्ष की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च, हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (MoUs) और भारत में आए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का ब्योरा मांगा था। विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने लिखित उत्तर में बताया कि 2021 से अब तक प्रधानमंत्री की सभी विदेश यात्राओं और उन पर हुए खर्च का पूरा विवरण उपलब्ध करा दिया गया है।
सरकार ने पूर्व वर्षों के कुछ दौरे का खर्च भी साझा किया। आंकड़ों के अनुसार, 2011 में अमेरिका यात्रा पर 10.74 करोड़ रुपये, 2013 में रूस यात्रा पर 9.95 करोड़ रुपये, 2011 में फ्रांस यात्रा पर 8.33 करोड़ रुपये और 2013 में जर्मनी यात्रा पर 6.02 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सरकार ने स्पष्ट किया कि ये वही वास्तविक खर्च हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम रही हैं। इन दौरों के दौरान हुए समझौतों से तकनीक, नवाचार, व्यापार, निवेश, रक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2021 से दिसंबर 2025 के बीच भारत में 381.8 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया, जिसे मजबूत कूटनीतिक संबंधों और अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं का परिणाम बताया गया।
ये भी पढ़े: असद के एनकाउंटर से आबान की मौत तक, ढाई साल में कैसे बिखर गया अतीक अहमद का परिवार
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…