PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
PM Modi Instagram Followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। पीएम मोदी इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले विश्व नेता बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरी दुनिया के राजनीतिक लीडर्स को पीछे छोड़ दिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, जिनके पास अभी 43.2 मिलियन (4.3 करोड़) फॉलोअर्स हैं। पीएम मोदी ने उन्हें लगभग दो गुना फॉलोअर्स के अंतर से पीछे छोड़ दिया है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो -15 मिलियन (1.5 करोड़) फॉलोअर्स
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला- 14.4 मिलियन (1.44 करोड़) फॉलोअर्स
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोगन- 11.6 मिलियन (1.16 करोड़) फॉलोअर्स
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली- 6.4 मिलियन (64 लाख) फॉलोअर्स
PM मोदी की सोशल मीडिया पर यह सफलता उनके प्रभावशाली डिजिटल अभियान और जनता से जुड़े संवाद का परिणाम है। मोदी सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल जनता के साथ सीधे जुड़ने, योजनाओं और नीतियों की जानकारी देने और वैश्विक स्तर पर भारत की छवि बनाने के लिए किया।
विशेषज्ञों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा सिर्फ लोकप्रियता का संकेत नहीं है, बल्कि यह डिजिटल डिप्लोमेसी और ग्लोबल इन्फ्लुएंस का भी परिचायक है।
PM मोदी इस उपलब्धि के साथ विश्व नेताओं में सोशल मीडिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में शुमार हो गए हैं। उनकी यह रिकॉर्डिंग वैश्विक राजनीति में भारत की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करती है और उन्हें ट्रेंडिंग प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुख लीडर बनाती है।
ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में बढ़ेगी और तपिश, पहाड़ों पर भी ‘हीट अटैक’! कश्मीर 10°C ऊपर, हिमाचल में टूटे रिकॉर्ड
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…