Breaking

PM मोदी ने नीदरलैंड में दी चेतावनी, बोले- आपदाओं के इस दशक में सुधार नहीं हुआ तो दुनिया गरीबी की ओर बढ़ेगी

PM Modi Visit Neatherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड दौरे पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है और तेजी से वैश्विक ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में वह उपलब्धि हासिल की है जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया था। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही समय बदल गया हो, लेकिन भारतीय संस्कृति और मूल्यों की जड़ें आज भी दुनिया भर में लोगों के दिलों में मजबूती से बनी हुई हैं।

'भारतीय युवा आसमान छूना चाहता है'

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज हमारा भारत भी बहुत बड़े सपने देख रहा है। आज देश कह रहा है कि हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए, हमें बेस्ट चाहिए और बेस्ट ही नहीं, हमें फास्टेस्ट चाहिए। आज भारत का युवा आसमान छूना चाहता है, वह स्टार्टअप शुरू करना चाहता है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में देश को आगे ले जाना चाहता है। हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम वाले देश बन चुके हैं। भारत अब चाहता है कि वह दुनिया का ग्रोथ इंजन बने।”

पीएम मोदी बोले- भारत ओलंपिक को होस्ट करना चाहता है

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज भारत की चाहतें सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। भारत चाहता है कि वह ओलंपिक की मेजबानी करे, वैश्विक ऊर्जा लीडर बने, हरित ऊर्जा में अग्रणी बने और दुनिया की ग्रोथ का इंजन बने। हमारे प्रयासों की गति भी अनलिमिटेड है। रिकॉर्ड हाईवे निर्माण, वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें- ये सब बदलाव की नई तस्वीर हैं। बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, आज का भारत कहता है कि हम उसे हासिल करके ही रहेंगे। आज का भारत अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।”

'ये दशक आपदाओं का है'

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज की दुनिया नई चुनौतियों से जूझ रही है। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट—ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन गया है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते कई दशकों की मेहनत पर पानी फिर सकता है और बड़ी आबादी फिर से गरीबी की ओर जा सकती है। आज पूरी दुनिया रेजिलिएंट सप्लाई चेन की बात कर रही है। ऐसे समय में भारत और नीदरलैंड मिलकर एक भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री 5 देशों के दौरे पर हैं। कल वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे थे, जहां दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े कई समझौते हुए थे।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago