Trending

कश्मीर में बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन: 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, आपत्तिजनक साहित्य और डिजिटल सबूत जब्त

जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाववादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। इसी कड़ी में सोपोर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन Jamaat-e-Islami से जुड़े एक मामले में 15 से अधिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आपत्तिजनक साहित्य, महत्वपूर्ण दस्तावेज और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। यह सर्च ऑपरेशन गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में किया गया। पुलिस स्टेशन सोपोर में FIR संख्या 42/2025 के तहत जांच चल रही है। मामले में UAPA की धारा 10 और 13 के तहत जांच की जा रही है, जो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े मामलों में लागू होती हैं।

सोपोर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान कई संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया गया। जिन प्रमुख इलाकों में तलाशी ली गई, उनमें शामिल हैं, जामिया कदीम, नसीम बाग, क्रांकशिवन ।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की हैं

प्रतिबंधित संगठन से संबंधित साहित्य ,दस्तावेज और रिकॉर्ड, मोबाइल फोन लैपटॉप और कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल स्टोरेज डिवाइस। इन सभी उपकरणों और दस्तावेजों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए

सुरक्षा एजेंसियों ने अभी छापेमारी से जुड़े व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। आमतौर पर जांच पूरी होने और जब्त डिजिटल सामग्री के विश्लेषण के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाती है।

सोपोर पुलिस की लगातार कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान उन प्रयासों का हिस्सा है जिनका उद्देश्य प्रतिबंधित संगठनों और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।

सोपोर में 15 से अधिक ठिकानों पर हुई छापेमारी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है। आपत्तिजनक साहित्य और डिजिटल उपकरणों की बरामदगी के बाद जांच और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में फॉरेंसिक विश्लेषण और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर इस मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

ये भी पढ़े: https://newsindia24x7.tv/state/maharashtra/maharashtra-bike-taxi-action-ola-uber-rapido-fir-42546/

Lavanya Dayal

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

8 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

10 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

10 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

10 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

10 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

11 hours ago