देश

PM मोदी और शी जिनपिंग की तिआनजिन में मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई एक घंटे तक चर्चा

PM Modi Xi Jinping Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शुक्रवार को तिआनजिन में अहम द्विपक्षीय मुलाकात हुई. यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर आयोजित की गई जो करीब एक घंटे तक चली.

करीब एक घंटे तक चली दोनों नेताओं की बैठक

बैठक की शुरुआत में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, आपसे दोबारा मिलकर बहुत खुशी हुई. मैं SCO शिखर सम्मेलन के लिए चीन में आपका स्वागत करता हूं. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की सफल बैठक हुई थी.

भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत और चीन आपसी सम्मान और भरोसे के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने सीमा प्रबंधन, कैलाश मानसरोवर यात्रा और भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानों पर हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से न केवल दोनों देशों के 2.8 अरब नागरिक लाभान्वित होंगे, बल्कि इसका सकारात्मक प्रभाव पूरी मानवता पर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें : मानवता के लिए आवश्यक है…शी जिनपिंग के साथ बैठक में भारत-चीन संबंधों पर प्रधानमंत्री मोदी

बैठक में भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,विदेश सचिव विक्रम मिस्री,चीन में भारत के राजदूत प्रदीप रावत, संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गौरांग लाल दास और पीएमओ से अतिरिक्त सचिव दीपक मित्तल उपस्थित थे. वहीं चीन की ओर से राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विदेश मंत्री वांग यी, प्रधानमंत्री ली कियांग, डायरेक्टर जनरल ऑफिस कैई ची और भारत में चीन के राजदूत शू फेहोंग मौजूद रहे.

SCO की अध्यक्षता के लिए चीन को पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने SCO की सफल अध्यक्षता के लिए चीन को बधाई भी दी और कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं का सम्मान करते हुए पारस्परिक सहयोग को और मजबूत करना चाहिए. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा और समाधान की आवश्यकता महसूस की जा रही है. दोनों नेताओं की यह बातचीत आपसी संवाद और सहयोग को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

6 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago