Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : दीपावली की रात जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में हुए विवेक यादव हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो घायल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बीती रात गोधौरा से बजहाँ जाने वाले मार्ग पर सीही गांव के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपी पवन यादव (25) और अभिषेक चौहान (24) गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी अंकित यादव (20) को मौके से पकड़ लिया। तीनों आरोपी विवेक यादव हत्याकांड से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस, खोखे और एक बाइक बरामद की है। घायल आरोपियों में पवन यादव, निवासी बैठौली (थाना सिधारी) और अभिषेक चौहान, निवासी माहपुर (थाना मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ) शामिल हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपी अंकित यादव, निवासी नीबी (थाना मुबारकपुर) है।
इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…