उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस का मास्टर प्लान तैयार, जानें क्या होंगे बदलाव

Traffic Control in Ghaziabad : शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत ट्रैफिक सिग्नलों की संख्या बढ़ाई जाएगी, प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे और नो पार्किंग जोन को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती व निगरानी सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाना, सड़क सुरक्षा बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इसके तहत शहर को तीन जोन और नौ सब-जोन में विभाजित किया गया है, जिनकी निगरानी के लिए सहायक पुलिस आयुक्त और यातायात निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।

यातायात प्रबंधन में सहायक होंगे

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस बल की संख्या में वृद्धि की गई है। यातायात पुलिस अब दो शिफ्टों में कार्य कर रही है, ताकि दिन-रात सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित हो। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सहयोग से 20 स्मार्ट यातायात बूथ और यातायात निरीक्षकों के लिए कार्यालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ये बूथ आधुनिक तकनीक से लैस होंगे, जो यातायात प्रबंधन में सहायक होंगे।

सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को भेजी जाएगी। स्कूल और कॉलेज वाहनों की नियमित जांच भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। महिला सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। ऑटो और ई-रिक्शा को यूनिक रूट नंबर और कलर कोड आवंटित किए जाएंगे, जिससे उनकी पहचान और निगरानी आसान होगी। इसके अलावा, एक्सप्रेस-वे और एनएच-09 पर साइनेज, रेलिंग, एंबुलेंस, ANPR कैमरे, बेहतर लाइटिंग और रंबल स्ट्रिप जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत एआई आधारित चालान प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग, ट्रॉमा सेंटर और एम्बुलेंस नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का पालन करते हुए पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े– ग्रेटर नोएडा से दो दिन पहले लापता हुआ युवक : बुलंदशहर में मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का हंगामा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago