राजस्थान

राजस्थान : अंता में गरमाई सियासत ! 11 नवंबर को जनता तय करेगी किसके सिर सजेगा ताज

Rajasthan News : राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंग चुका है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद बेरवा, और सांसद दुष्यंत सिंह (झालावाड़) रोड शो और जनसभाओं में शामिल होंगे।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भैया के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम झोली, और उपचुनाव प्रभारी अशोक चांदना रोड शो करेंगे।

शाम 5 बजे के बाद प्रचार पूरी तरह थम जाएगा। उसके बाद किसी भी प्रकार का शोर-शराबा या प्रचार-प्रसार नहीं होगा, क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी जाएगी। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब तय होगा कि किसके सिर सजेगा अंता की सीट का ताज।

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने जानकारी दी कि अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कुल मतदान केंद्र : 268

कुल पंजीकृत मतदाता : 2,28,264

पुरुष: 1,16,783

महिलाएं: 1,11,477

अन्य: 4

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम प्रत्येक मतदान दल के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील और महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान तैनात रहेंगे।

सुरक्षा निगरानी के लिए :

12 क्विक रेस्पॉन्स टीम,

43 मोबाइल पार्टियां,

43 सेक्टर मजिस्ट्रेट,

12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी,

12 एरिया मजिस्ट्रेट,

4 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

चुनाव अवधि के दौरान 13 अंतरराज्यीय नाके और 5 अंतरजिला नाके सक्रिय रहेंगे, जहां सशस्त्र बल लगातार निगरानी कर रहे हैं।

शस्त्र जमा और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई

भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अब तक- 4,262 शस्त्र जमा कराए हैं। 8 अवैध हथियार और 5 कारतूस जब्त किए गए हैं। 1,134 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 2,716 व्यक्तियों को मुचलकों पर पाबंद किया गया है।

21 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक ₹21.21 करोड़ की नकदी, शराब और अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं।

जिसमें शामिल हैं:

अवैध शराब: ₹19.27 लाख

नशीले पदार्थ: ₹35.46 लाख

फ्रीबीज़ व अन्य सामग्री: ₹20.55 करोड़

नकद राशि: ₹11.34 लाख

मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं और पारदर्शिता

प्रत्येक मतदान केंद्र पर- मोबाइल फोन जमा करने के लिए जूट बैग, दो वॉलंटियर, वेबकास्टिंग सुविधा, पुरुष और महिला मतदाताओं के लिए अलग कतारें, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और वॉलंटियर,छाया, पीने के पानी और रैंप की व्यवस्था की गई है।

ईवीएम बैलेट पेपर पर अभ्यर्थियों की रंगीन फोटो अंकित की गई है ताकि मतदाताओं को पहचानने में आसानी हो। मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में प्रचार-प्रसार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।‘ग्रीन मतदान केंद्र’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अंता उपचुनाव में 5 ग्रीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा और मतदाताओं को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

ईवीएम और मतगणना की तैयारी पूरी

ईवीएम मशीनों को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बारां में सुरक्षा के साथ रखा गया है। 10 नवंबर को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी होगी। मतदान समाप्ति के बाद 6 काउंटरों पर ईवीएम और सामग्री जमा कराई जाएगी, जिनमें से एक काउंटर महिला व दिव्यांग कर्मियों के लिए आरक्षित रहेगा । 14 नवंबर को मतगणना महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में होगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी।

संयुक्त नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे निगरानी

उपचुनाव के लिए जिला मुख्यालय पर संयुक्त नियंत्रण कक्ष (Joint Control Room) बनाया गया है, जहां मीडिया, MCC, C-Vigil और NGRS से जुड़ी निगरानी की जा रही है। यह केंद्र चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। इसका प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग, बारां के उपनिदेशक को बनाया गया है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर मतदान करें। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि मतदान 11 नवंबर 2025 को होने है, वहीं मतगणना 14 नवंबर 2025 को है। अब नजरें 14 नवंबर पर - किसके सिर सजेगा अंता की जीत का ताज, इसका फैसला जनता के हाथों में है।

Kajal Sharma

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

7 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

40 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

43 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago