Tejashwi Yadav's birthday : बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। करीब एक महीने से सभी पार्टियां जनता के बीच जाकर प्रचार कर रही हैं। इस बीच आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का 36वां जन्मदिन भी है।
तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना में आरजेडी दफ्तर और उनके आवास के बाहर कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे हैं। जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिनमें तेजस्वी यादव को “बिहार का भावी मुख्यमंत्री” बताया गया है। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए, केक काटा और “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए।
तेजस्वी यादव को सुबह से ही कई नेताओं और समर्थकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा - “बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं।” अखिलेश यादव के इस बयान में “मुख्यमंत्री की शपथ” वाला जिक्र पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है।
तेजस्वी यादव ने कहा- “आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और पूरे बिहार में जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे। प्रधानमंत्री और एनडीए के नेता शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर बात नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में उद्योगों की बात करते हैं, लेकिन बिहार में “बेतुकी बातें” करते हैं।
चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। तेजस्वी यादव को भरोसा है कि इस बार बिहार की जनता “परिवर्तन” के पक्ष में फैसला देगी।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…