उत्तर प्रदेश

यूपी में शहरों के नाम बदलने को लेकर सियासत तेज, शाहजहांपुर, गाजीपुर और अलीगढ़ की नई पहचान पर उठी मांग

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में जिलों, शहरों और मोहल्लों के नाम बदलने को लेकर सियासत लगातार गर्माई हुई है। शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के बाद अब कई अन्य जिलों और शहरों के नाम बदलने की मांग जोर पकड़ रही है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शाहजहांपुर का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का आग्रह किया। उनका कहना है कि शाहजहांपुर नाम गुलामी के दौर का प्रतीक है और इसे बदलना आवश्यक है।

महर्षि दुर्वासा के नाम पर करने की मांग की

गाजीपुर के लिए भी नाम बदलने की मांग उठी है। बलिया की बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कहा कि गाजीपुर का नाम महर्षि गौतम के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही आजमगढ़ का नाम महर्षि दुर्वासा के नाम पर करने की मांग भी की।अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने की मांग कई सालों से उठ रही है। साल 2021 में अलीगढ़ के सांसद और विधायकों ने इसके लिए प्रस्ताव पास किया था। अब यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर से भेजा गया है। इसी तरह सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग भी लंबे समय से उठ रही है।

इन शहरों के नाम बदले गए

राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने विदेशी आक्रांताओं के नाम वाली सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और भवनों के नाम बदलने की आवश्यकता जताई। यूपी में पहले से कई नाम बदले जा चुके हैं। फैजाबाद का नाम अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया गया। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। गोरखपुर में कई वार्डों के नाम भी बदले गए हैं। 2022 में मुंडेरा बाजार का नाम चौरी चौरा और देवरिया के तेलिया अफगान का नाम तेलिया शुक्ल कर दिया गया था। इसी साल गोरखपुर में मियां बाजार, मुफ्तीपुर, अलीनगर, तुर्कमानपुर और इस्माइलपुर जैसे मुस्लिम नाम वाले वार्डों के नाम बदले गए।

सनातन संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास

संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव सीएम को भेजा। उन्होंने कहा कि यह विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है। वहीं, सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि बीजेपी के पास नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं है और सरकार को इसके लिए आयोग बनाना चाहिए। इस विवाद ने दिखा दिया है कि यूपी में नाम बदलने का मुद्दा सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि राजनीतिक और सांस्कृतिक बहस का भी केंद्र बन गया है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

9 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

26 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

53 minutes ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

1 hour ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

18 hours ago