दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बना चिंताजनक, AQI 200 पार होने पर सांस लेना हो रहा मुश्किल

Delhi AQI Today : दीवाली के बाद आज यानी शुक्रवार को भी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। राजधानी की हवा अभी भी लोगों की सेहत के लिए चिंताजनक बनी हुई है। यह स्थिति न केवल दिल्ली के निवासियों के लिए, बल्कि विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए अत्यंत हानिकारक है।

बता दें कि आज भी दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार है। aqi.in के अनुसार, नई दिल्ली में आज सुबह सात बजे AQI 216 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोनिया विहार दिल्ली में एक्यूआई 225 दर्ज किया गया है।

इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर

आनंद विहार -  403

आईटीओ-      316

इंडिया गेट-     254

धौला कुआं-    257

आनंद विहार के अलावा, शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी वायु गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आईटीओ क्षेत्र में एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। वहीं इंडिया गेट और उसके आसपास के इलाकों में एक्यूआई 254, धौला कुआं में 257 दर्ज किया गया।

27 अक्तूबर तक दिल्ली हवा रहेगी खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2650 मीटर रही। वेंटिलेशन इंडेक्स 14500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। सीपीसीबी के अनुसार, बीते 24 घंटे में हवा की गति में इजाफा हुआ है। ऐसे में बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

11 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

13 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

13 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

14 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

14 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

14 hours ago