Delhi Weather Update
Delhi Weather Update : दिवाली से पहले दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा जहरीली होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। इस स्तर का प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों के लिए।
दिल्ली के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गाजियाबाद और नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है।
गौतम बुद्ध नगर में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गए हैं।
नोएडा में औसत AQI 298 दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों जैसे सेक्टर-1 में हवा बेहद खराब रही।
गाजियाबाद के विजय नगर में AQI लगभग 300 तक पहुंच गया।
गुरुग्राम की हवा भी ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है, जहां AQI 258 दर्ज किया गया।
धुआं और धुंध की मोटी परत से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को सुबह और शाम के समय यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 9 केंद्रों ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की थी।
आनंद विहार: 389
वजीरपुर: 351
बवाना: 309
जहांगीरपुरी: 310
ओखला: 303
विवेक विहार: 306
द्वारका: 310
सिरी फोर्ट: 307
रविवार को अक्षरधाम में AQI 426 दर्ज होने से स्थिति और ज्यादा चिंताजनक हो गई है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों के धुएं का योगदान 15.6% रहा। इसके अलावा निर्माण गतिविधियां और पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा।
अधिकतम तापमान: 33.5°C (सामान्य से 0.9°C अधिक)
न्यूनतम तापमान: 19.6°C (सामान्य से 1.2°C अधिक)
हालांकि हवा साफ रहने के बावजूद प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना रहने की संभावना है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…