Breaking

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास हुए जोरदार धमाके, मचा हड़कंप

Attack on the U.S. Embassy in Oslo: नार्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के अमेरिकी दूतावास के पास कई तेज धमाके हुए। धमाकों से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्ट में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। गौरतलब है, अमेरिका और ईरान के बीच बीते 9 दिनों से युद्ध जारी है।

पुलिस का बयान आया सामने

ओस्लो की पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि विस्फोट का कारण और इसमें शामिल लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बयान में कहा गया है, "पुलिस दूतावास के साथ बातचीत कर रही है और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।"

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहा है युद्ध

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास पर हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस जांच कर रही है। लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये धमाके ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चलते हुआ है। एजेंसियां घटना को हर एंगल से जांच कर रही है। अमेरिकी-इजरायली हमले में अब तक ईरान को भारी नुकसान हुआ है। ईरान में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: हम पड़ोसी देशों से माफी मांगते हैं: 13 देशों को निशाना बनाने पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन

Anamika Anand

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

5 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

10 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

43 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago