Others

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हादसे से हड़कंप, चौथी मंजिल से गिरकर शिष्य की मौत

Premanand Maharaj Ashram Accident: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक शिष्य की मौत से हड़कंप मच गया। गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद शिष्य को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुरुआती जांच में घटनास्थल की स्थिति के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह क्या थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जबलपुर के रहने वाले थे दीपक

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। वह केली कुंज से जुड़े गुरु कृपा कुंज आश्रम में रह रहे थे। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, चौथी मंजिल से गिरने के बाद दीपक को गंभीर चोटें आईं। आश्रम से जुड़े लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य

मथुरा पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि सर्वोदय अस्पताल में एक घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया है, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस के मुताबिक, जरूरी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला दर्ज किया है और इसी एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: IPL जीत के बाद प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पांव लिया आशीर्वाद

Sunil Gupta

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार पर गुलाम नबी आजाद का चौंकाने वाला बयान, ‘विपक्ष की मांग सही’

Ghulam Nabi Azad Election Commission: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद…

9 minutes ago

सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल, PM मोदी की आतंकियों को खुली चेतावनी

Surgical Strike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में 2016 की…

18 minutes ago

द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाइक सवारों को टक्कर मार भागी थार; वीडियो वायरल

Dwarka Expressway Hit and Run: दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे पर हिट एंड रन…

20 minutes ago

डॉक्टर से बने IAS अधिकारी, 25 साल का एक्सपीरियंस, कौन है CBSE के नए चेयरपर्सन मंदीप भंडारी

Mandeep Bhandari: केंद्र सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में 10 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी…

30 minutes ago

‘जनता नकारे तो EVM को दोष क्यों?’ SIR और चुनाव आयोग पर CM योगी का विपक्ष पर हमला

Yogi Adityanath EVM: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के…

39 minutes ago

वजन पर ट्रोलिंग का स्वरा भास्कर ने निकाला अनोखा तोड़, ब्लाउज पर लिखवा लिया ‘मोटी’

Swara Bhasker Weight Trolling: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन की शुरुआत के…

1 hour ago