Breaking

वजन पर ट्रोलिंग का स्वरा भास्कर ने निकाला अनोखा तोड़, ब्लाउज पर लिखवा लिया ‘मोटी’

Swara Bhasker Weight Trolling: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन की शुरुआत के साथ ही स्वरा भास्कर अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गईं। शो के प्रीमियर पर उन्होंने पर्पल रंग की साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज पहना, जिस पर ‘मोटी’ शब्द कढ़ाई से लिखा था। स्वरा का यह अंदाज सीधे तौर पर उन ट्रोलर्स को जवाब माना जा रहा है, जो पिछले कुछ सालों से उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें निशाना बनाते रहे हैं। स्वरा ने खुद बताया कि डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर उन्हें लगातार शर्मिंदा किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने ट्रोलिंग से बचने के बजाय उसी शब्द को अपने अंदाज में अपनाकर जवाब देने का फैसला किया।

3 सालों से ट्रोल किए जाने का दावा

शो में स्वरा भास्कर ने गर्व के साथ अपना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज दिखाया और होस्ट वीरेंद्र सहवाग को बताया कि पिछले तीन सालों में उन्हें किस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अब तीन साल की है और इतने ही समय से सोशल मीडिया समेत दूसरी जगहों पर अनजान लोग उनके वजन को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। स्वरा ने कहा कि वह इन लोगों को जानती तक नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्हें लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की जाती रही हैं। इसी अनुभव को उन्होंने अपने अंदाज में जवाब देने के लिए ‘मोटी’ शब्द को ही अपने पहनावे का हिस्सा बनाया।

'मोदी, भैंस..' बोलने वालों को स्वरा ने दिया जवाब

डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि उन्हें कई तरह के नामों से बुलाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रोलर्स ने उन्हें ‘मोटी’, ‘भैंस’, ‘गाय’, ‘हिप्पो’ और ‘हाथी’ तक कहा। स्वरा ने कहा कि अब वह इन शब्दों को नकारने के बजाय इन्हें स्वीकार कर रही हैं और अपने तरीके से अपना रही हैं। इसी सोच के तहत उन्होंने ‘मोटी’ शब्द को अपने ब्लाउज पर लिखवाया। उनका कहना था कि जिन शब्दों के जरिए उन्हें शर्मिंदा करने की कोशिश की गई, अब वही शब्द उनके लिए जवाब देने का जरिया बन गए हैं।

स्वरा ने 2018 की तस्वीर शेयर की

इस साल मई में स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर साल 2018 की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उनके वजन और शरीर को लेकर टिप्पणियां कीं। इसके जवाब में स्वरा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर बार-बार अपनी बात रखती रहेंगी। उन्होंने लिखा कि बच्चे के जन्म के बाद उनके शरीर में बदलाव आया है और इसी वजह से पिछले कुछ वर्षों में उन्हें गुस्से और नफरत का सामना करना पड़ा। स्वरा ने यह भी कहा कि वह इंटरनेट पर मौजूद अजनबियों की तय की गई समय-सीमा के मुताबिक अपना वजन कम करने के लिए बाध्य नहीं हैं। उन्होंने ऐसी टिप्पणियों को अपने लिए बेहद अजीब अनुभव बताया।

ये भी पढ़ें: स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर विवाद, एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत

Sunil Gupta

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हादसे से हड़कंप, चौथी मंजिल से गिरकर शिष्य की मौत

Premanand Maharaj Ashram Accident: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक शिष्य…

16 minutes ago

यूपी में भारी बारिश से तबाही, 13 लोगों की मौत, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

UP Heavy Rain Flood: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों…

1 hour ago

विश्वविद्यालयों में छात्रों का प्रदर्शन, हंगामे के बाद आगजनी-तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

Punjab university student protest: पंजाब में दो विश्वविद्यालयों में छात्रों के प्रदर्शन ने शनिवार रात…

2 hours ago

BJP सांसद शंभू शरण पटेल ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, महिला सुरक्षा पर घेरा

Shambhu Sharan Patel Bihar women safety: बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत…

2 hours ago

प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी, बोले- अनहोनी के बाद भी जारी रहे कल्कि धाम का निर्माण

Pramod Krishnam death threat: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी सुरक्षा को…

3 hours ago

बदरीनाथ में DJ कॉन्सर्ट को लेकर विवाद, मुरली मनोहर जोशी की नाराजगी के बाद सेना से स्पष्टीकरण

Badrinath DJ concert controversy: बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान हुए संगीत और नाच-गाने…

3 hours ago