Breaking

प्रियंका गांधी का NDA पर हमला: सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश, कहा- ‘महिला विरोधी’ कहकर आप मसीहा नहीं बन सकते

Priyanka Gandhi Speak on Women's Reservation Bill: कांग्नेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में हुई हालिया घटनाओं को लोकतंत्र की बड़ी जीत बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नीत एनडीए परिसीमन और महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश की जा रही थी। प्रियंका ने यह भी कहा कि सीटें बढ़ाने से जुड़ा बिल गिरना खुशी की बात है और सत्ता पक्ष विपक्ष को महिला विरोधी बताकर खुद को मसीहा साबित नहीं कर सकता।

तमिलनाडु रैली में राहुल गांधी ने रैली पर दिया बड़ा बयान

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा- कल संसद में वे एक नया बिल लेकर आए थे लेकिन वे 2023 में ही 'महिला बिल' पास कर चुके थे। उस बिल के पीछे 'परिसीमन' छिपा हुआ था। इसका मकसद तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व को कम करना था। कल हमने संसद भवन में उस बिल को हरा दिया।

विधेयक के पास नहीं होने पर किरेण रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

किरेन रिजिजू ने कहा- हम लोग दुखी है यह नुकसान पार्टियों को हुआ इससे दुखी नहीं है। बल्कि देश की महिलाओं के लिए दुखी हैं। देश के संचालन करने में महिलाओं को हिस्सेदारी देने के लिए जो कदम उठाया गया वो पास नहीं हो सका। यह पार्टी का फेल्योर नहीं है बल्कि देश की महिलाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। कांग्रेस पार्टी के ऊपर महिला विरोधी काला धब्बा लग गया जो खत्म नहीं होने वाला है। यह पार्टी की असफलता नहीं है महिलाओं को अधिकार न देकर जश्न मनाना सही नहीं है। इससे बड़ी महिला विरोधी मानसिकता नहीं हो सकती।

संसद की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का था मकसद

बीते दिन शुक्रवार को लोकसभा में सरकार संविधान का 131वां संशोधन बिल लाई थी। सरकार इसे पास नहीं करा पाई। यह 54 वोट से गिर गया। इसके जरिए संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था।

Sunil Gupta

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

48 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

1 hour ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago