Achyut Potdar Death
Achyut Potdar Death: 3 Idiot में एक सख्त प्रोफेसर की यादगार भूमिका के लिए मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार Achyut Potdar Death का सोमवार, 18 अगस्त, 2025 को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। अभिनेता ने ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उन्हें हेल्थ रिलेटेड इश्यू के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके निधन का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में होगा। वहीं दिग्गज अभिनेता के निधन से मराठी सिनेमा जगत से लेकर टीवी और बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है।
अच्युत पोतदार(Achyut Potdar Death) ने अपने एक्टिंग करियर में लगभग 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इनमें हिंदी, मराठी और अन्य भाषाओं की फिल्में शामिल हैं. एक्टर को ‘अर्ध सत्य’, ‘तेजाब’, ‘दिलवाले’, ‘वास्तव’, ‘परिणीता’, ‘दबंग’, ‘3 इडियट्स’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है।
आमिर खान स्टारर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में उन्होंने प्रोफेसर का रोल अदा किया था। फिल्म से उनका डायलॉग ‘अरे कहना क्या चाहते हो’ काफी फेमस हुआ था। आज भी ज्यादातर लोग उन्हें उनके इसी डायलॉग से जानते हैं। फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन मजेदार था।
सिनेमा में अपनी पहचान बनाने से पहले, अच्युत पोतदार भारतीय सशस्त्र बलों में कार्यरत थे और बाद में उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में भी काम किया। अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें 1980 के दशक में फिल्मों और टेलीविजन में एंट्री दिलाई और यहां उनका चार दशकों से भी ज़्यादा लंबा करियर रहा।
ये भी पढ़े : मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा Miss Universe India 2025 का ताज, अब थाईलैंड में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…