ग्रीनलैंड में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
Protest in Greenland: ग्रीनलैंड में बड़ी संख्या में लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते नज़र आए। लोगों की नाराजगी के पीछे ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जाने का बयान रहा। सामने आए वीडियो में लोगों ने राजधानी नुउक के डाउनटाउन से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च किया और अपने राष्ट्रीय झंडे लहराए।
पुलिस ने ग्रीनलैंड में इसे अबतक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया है। पुलिस ने कहा कि नुउक के इस प्रदर्शन में ग्रीनलैंड की एक चौथाई आबादी ने हिस्सा लिया। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया। हालांकि, इस दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
ग्रीनलैंड के अलावा नाटो में शामिल कई देशों ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रप के बयानों से असहमति जताई है। डेनमार्क ने कहा है कि अगर अमेरिका किसी तरह की कार्रवाई करता है तो नाटो खत्म हो जाएगा। वहीं, अमेरिका ने कड़ा कदम उठाते हुए यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। क्योंकि इन देशों ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की धमकी का विरोध कर रहे थे।
यूरोपीय संघ (EU) के सांसद अमेरिका के साथ हुए ट्रेड एग्रीमेंट की मंजूरी रोकने की तैयारी में हैं। यूरोपियन पीपुल्स पार्टी (EPP) के अध्यक्ष मैनफ्रेड वेबर ने शनिवार को सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा कि ट्रंप की ग्रीनलैंड धमकियों के कारण अमेरिका से समझौते को मंजूरी देना संभव नहीं है।
ट्रंप ने कहा कि चीन और रूस ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहते हैं और डेनमार्क इसे चाहे भी तो नहीं रोक सकता। फिलहाल वहां सुरक्षा के नाम पर सिर्फ दो डॉग स्लेज (कुत्तों के खींचने वाली गाड़ी) हैं। इस खेल में सिर्फ अमेरिका ही कामयाब तरीके से दखल दे सकता है। ट्रंप के मुताबिक अमेरिका पिछले 150 सालों से ग्रीनलैंड खरीदने की कोशिश कर रहा है और कई राष्ट्रपतियों ने इसके प्रयास किए, लेकिन डेनमार्क ने हर बार इनकार किया। फिलहाल इस टैरिफ पर यूरोपीय देशों की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में कराई गई आपात लैंडिंग
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…