इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम की धमकी। लखनऊ एयरपोर्ट पर की गई आपात लैंडिंग।
IndiGo flight bomb threat: दिल्ली से बागडोगरा (सिलीगुड़ी) जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी है। फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट में बम होने की लिखित धमकी मिली। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विमान को तत्काल लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। घटना के समय विमान में 7 चालक दल के सदस्यों समेत कुल 238 यात्री सवार थे। सभी को हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।
फ्लाइट के वॉशरूम में लिखित में यह धमकी मिली है। दरअसल, फ्लाइट में कुल 222 यात्री सवार थे। इसके अलावा 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर भी मौजूद थे। उड़ान के दौरान एक क्रू मेंबर को वॉशरूम में यह टिशू पेपर मिला। नोट पर काले पेन से हाथ से लिखा था ‘प्लेन में बम’,. इसे देखते ही क्रू मेंबर ने पायलट को खबर किया। पायलट ने बिना देर किए एटीसी से संपर्क कर फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करवाई।
सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन कार्रवाई शुरू की। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की टीमों ने विमान की गहन जांच की। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारा गया और उनकी स्कैनिंग की गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला।
बता दें कि इससे पहले भी बम की धमकियों भरे कॉल और मैसेज मिले हैं। इसके बाद कई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सभी फर्जी ही साबित हुए हैं।
ये भी पढ़ें: रिपब्लिक डे स्पेशल: परेड में पहली बार असली जंग जैसा होगा प्रदर्शन, ये विमान और हथियार भी होंगे खास
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…