उत्तर प्रदेश

खाली मकान में छिपकर हो रही थी सामूहिक नमाज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में, 12 गिरफ्तार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक वीडियो ने प्रशासन को सतर्क कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद गंज गांव का है, जहां एक खाली पड़े मकान में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के सामूहिक नमाज अदा किए जाने का आरोप सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कई लोग एक खाली मकान के अंदर सामूहिक नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खाली मकान हनीफ नामक व्यक्ति का है, जिसे अस्थायी रूप से मदरसे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां बीते कई हफ्तों से जुमा की नमाज नियमित रूप से अदा की जा रही थी, लेकिन इसके लिए कोई लिखित अनुमति या वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और मकान के अंदर चल रही सामूहिक नमाज को रुकवाया। मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनका शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया। सभी आरोपियों को उसी दिन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

कानून का उल्लंघन

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि बिना प्रशासनिक अनुमति किसी भी प्रकार की नई धार्मिक गतिविधि या आयोजन करना कानून का उल्लंघन है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। फिलहाल वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: आस्था का चक्कर या बीमारी की सच्चाई? मंदिर में घूमते कुत्ते का खुला रहस्य, अब इलाज से लौट रही जान

Shagun Chaurasia

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

48 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

1 hour ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

2 hours ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

4 hours ago