Categories: Others

लोनी नगर पालिका में चेयरमैन की मनमानी के खिलाफ जनता और भाजपा सभासदों का हल्लाबोल

Ghaziabad News : लोनी नगर पालिका में चेयरमैन की मनमानी, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में लापरवाही के खिलाफ जनता और भाजपा सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय लोगों और सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और "चेयरमैन मुर्दाबाद" व "भ्रष्टाचार बंद करो" के नारे लगाए। वार्डों में जलभराव, विकास कार्यों की अनदेखी और कमीशनखोरी के गंभीर आरोपों को लेकर जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

कथित तौर पर पहले ही कमीशन लिया

भाजपा सभासद दल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी (ईओ) निष्पक्षता के साथ टेंडर खोल रहे थे, लेकिन चेयरमैन बिना तकनीकी जांच के अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिलाने पर अड़ी थीं, जिनसे कथित तौर पर पहले ही कमीशन लिया गया था। भारद्वाज ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। ईओ टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुचिता सुनिश्चित करना चाहते हैं, लेकिन चेयरमैन की मनमानी इसे बाधित कर रही है।"

भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज

सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन और उनके पति धामा दंपत्ति के खिलाफ हाल ही में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बावजूद, पालिका में भ्रष्टाचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। स्थानीय लोगों और सभासदों का कहना है कि चेयरमैन महीनों तक पालिका से गायब रहती हैं और अचानक ठेकेदारों के साथ धरना देने पहुंच जाती हैं, जबकि लोनी में जलनिकासी और अन्य विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। पार्षदों के प्रस्तावों और कार्यों को लगातार दरकिनार किया जा रहा है।

गिरफ्तारी की मांग

भाजपा सभासदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चेयरमैन के वित्तीय अधिकारों को सीज करने और भ्रष्टाचार के मामलों में निष्पक्ष जांच के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। सभासदों ने यह भी मांग की है कि लोनी नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त किया जाए, क्योंकि चेयरमैन का कार्यकाल जनहित में उचित नहीं है। जनता और सभासदों का कहना है कि लोनी में जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सड़कों पर गंदगी, नालियों का जाम होना और बुनियादी सुविधाओं का अभाव आम बात हो गई है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने कहा, "चेयरमैन को केवल अपने हितों की चिंता है। वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा, और जो काम शुरू होते हैं, वे कमीशनखोरी की भेंट चढ़ जाते हैं।"

सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती ?

इस पूरे मामले ने लोनी नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता और सभासदों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर चुका है, और वे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र और दर्ज मुकदमों के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है। लोनी की जनता और सभासदों की मांग साफ है- भ्रष्टाचार पर रोक, निष्पक्ष जांच और विकास कार्यों में तेजी। अब देखना यह है कि क्या लोनी नगर पालिका में पारदर्शिता और सुशासन की वापसी होगी, या यह विवाद और गहराएगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

11 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

30 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

56 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

57 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago