Categories: Others

योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण, पूर्वांचल को मिली नई पहचान

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर 91.352 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए समर्पित किया। ₹7,283 करोड़ की लागत से तैयार किया गया यह एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

इन इलाको को मिली पहचान

आजमगढ़ के सलारपुर, फूलपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे आजमगढ़, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर और गोरखपुर को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यह कनेक्टिविटी पटना से दिल्ली तक की यात्रा को काफी आसान बना देगी। सीएम योगी ने गर्व के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

कई एक्सप्रेसवे यूपी को मिले

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 में प्रदेश में केवल दो एक्सप्रेसवे थे, जिसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अधूरा था। अब तक 340 किलोमीटर का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, 300 किलोमीटर का बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और 91 किलोमीटर का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त, 600 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर, बलिया लिंक सहित छह एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं। सीएम ने घोषणा की कि इस साल के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।

युवाओं को मिलेगा रोजगार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले आजमगढ़ पहचान के संकट से जूझता था, लेकिन अब यह अदम्य साहस का गढ़ बन चुका है। उन्होंने एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की योजना बताई, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ उत्तर प्रदेश को समृद्ध होने से कोई नहीं रोक सकेगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान सहित कई विधायक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

6 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

11 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago