दिल्ली/NCR

जनता का भरोसा फिर AAP की ओर लौट रहा…MCD उपचुनाव ने बदली दिल्ली की सियासी हवा, नतीजों के बाद केजरीवाल का पोस्ट

MCD Byelection: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद राजधानी की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन नतीजों को जनता के बदलते मूड का संकेत बताते हुए कहा कि “दिल्ली का भरोसा दोबारा आप की ओर लौट रहा है।”

केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी ने इस उपचुनाव में पूरी ईमानदारी से अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा और जनता ने अपनी पसंद स्पष्ट कर दी कि दिल्ली सकारात्मक राजनीति की तरफ लौट रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में जनता का विश्वास तेज़ी से AAP की ओर बढ़ा है, और यह परिणाम उसी बदले रुख की शुरुआत है।

कौन कितनी सीटें जीता?

उपचुनाव में कुल 12 सीटों पर मुकाबला हुआ, जिसमें

भाजपा को 7 सीटें
आम आदमी पार्टी को 3 सीटें
कांग्रेस को 1 सीट
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को 1 सीट मिली है।

BJP की पहली बड़ी परीक्षा

दिल्ली की सत्ता वापस पाने के बाद यह उपचुनाव BJP की पहली बड़ी परीक्षा थी। पहले जिन 12 में से 9 वार्डों पर BJP का कब्जा था, वहां इस बार पार्टी केवल 7 वार्ड जीत पाई। खासकर मुंडका और संगम विहार जैसे मजबूत माने जाने वाले वार्ड इस बार BJP के हाथ से निकल गए, मुंडका पर AAP और संगम विहार पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

नतीजों ने पलटा रुख

BJP ने इन चुनावों के लिए दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों और बड़े नेताओं को अलग-अलग वार्डों में प्रभारी बनाकर जोरदार प्रचार किया, लेकिन पार्टी उम्मीद से कम सीटें ला सकी। AAP को भी उम्मीद थी कि वह अपने तीन मौजूदा वार्डों से कहीं ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। लेकिन नतीजे अनुमान से मेल नहीं खा पाए और पार्टी को सिर्फ तीन सीटों पर ही सफलता मिली।

ये भी पढ़े: Viksit Bharat 2047 Conclave : देवभूमि का महत्व सदियों की तपस्या है, पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घुसपैठ, SIR पर खोले कई बड़े राज

Shagun Chaurasia

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

23 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

49 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

1 hour ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago