Viksit Bharat 2047 Conclave
Viksit Bharat 2047 Conclave: दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित Viksit Bharat @2047 Conclave में केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने देश की बढ़ती पर्यावरण चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। बातचीत का संचालन News India 24×7 के एडिटर-इन-चीफ अरविंद चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में भूपेंद्र यादव की राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया, राजस्थान से राज्यसभा सदस्य, अलवर से लोकसभा विजेता, भारतीय जलवायु नीति के अंतरराष्ट्रीय चेहरे और BJP के रणनीतिक कौशल का अहम हिस्सा।
सियासत से सवालों की शुरुआत हुई और फिर हलचल बढ़ी जब दिल्ली के प्रदूषण पर सीधा सवाल पूछा गया “आखिर क्यों नहीं सुधरती राजधानी की हवा?
भूपेंद्र यादव ने साफ कहा कि दिल्ली की समस्या केवल दिल्ली की नहीं, बल्कि पूरे NCR एयर शेड की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले वर्षों में AQI स्तर में सुधार किया है, लेकिन नवंबर में मौसम की स्थिति के कारण प्रदूषण तेजी से बढ़ता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी में 45 गुना वृद्धि करते हुए 127 गीगावॉट सोलर क्षमता तक पहुंच चुका है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ और मिशन लाइफ को उन्होंने भविष्य की पर्यावरण नीति का आधार बताया।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री को सम्मानित किया गया और मंच से घोषणा हुई कि संस्था की ओर से 21,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।
ये भी पढ़े: अजय सिंह उपाध्याय का BJP पर ताबड़तोड़ प्रहार, प्रदूषण को कहा ‘प्रहसन’, जानें और क्या कहा..
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…