Big News

गरजी सुप्रिया श्रीनेत, SIR पर सरकार को घेरा… ये सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं, लोकतंत्र का सवाल

Viksit Bharat 2047 Conclave: दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित Viksit Bharat @2047 Conclave में कांग्रेस की तेजतर्रार प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार की SIR (Special Inquiry of Voters) प्रक्रिया पर तीखे सवाल उठाए।। बातचीत का संचालन News India 24×7 के एग्जीक्यूटिव एडिटर अतुल प्रताप सिंह ने किया।

जनता की समस्याओं को सामने लाना

कांग्रेस की प्रवक्ता ने कहा कि चुनावों में जीत-हार आती-जाती रहती है, लेकिन विपक्ष का असली काम जनता की आवाज बनना और उन मुद्दों को उठाना है जिन पर सरकार मौन रहती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की जिम्मेदारी सत्ता में आने या जाने से नहीं बदलती। हमें जनता की समस्याओं को सामने लाना है और जहां सिस्टम में खामी है, वहां सवाल करना जरूरी है।”

SIR पर सवाल उठाते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की विश्वसनीयता का विषय है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि BLO (Booth Level Officers) सड़क पर उतरकर लगातार लोगों के घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं, जिससे साफ होता है कि मुद्दा बेहद गंभीर है और इसका समाधान तुरंत निकाला जाना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वोटर लिस्ट से नाम हटाने की पहल बिना पारदर्शिता के जारी रही, तो यह चुनावी प्रक्रिया में अविश्वास बढ़ाएगी। सुप्रिया ने कहा, “यह कोई साधारण प्रशासनिक कार्रवाई नहीं है। यह इस बात का सवाल है कि भारत के मतदाता की आवाज को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है।”

कार्यक्रम का मकसद

कॉन्क्लेव में उनकी यह टिप्पणी उस समय और महत्वपूर्ण हो गई जब मंच पर 2047 तक “विकसित भारत” की दिशा तय करने पर अलग-अलग विचार रखे जा रहे थे। कार्यक्रम का मकसद देश के विकास मॉडल, चुनौतियों और रास्तों पर खुलकर चर्चा करना है, ऐसे में सुप्रिया के सवालों ने माहौल में नई ऊर्जा और बहस की नई परत जोड़ दी।

ये भी पढ़े: पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली के प्रदूषण संकट पर किया बड़ा खुलासा, बताया भविष्य की पर्यावरण नीति का आधार

Shagun Chaurasia

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

12 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

35 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

54 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

2 hours ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago