Cover Story Featured

1992 से चल रहे Burger King पर FDA का एक्शन, आउटलेट सील; लाइसेंस सस्पेंड

Pune: पुणे के कैंप इलाके में 1992 से संचालित शहर के पुराने Burger King आउटलेट पर FDA ने कार्रवाई की है। ईस्ट स्ट्रीट स्थित प्रतिष्ठान में गंभीर स्वच्छता कमियां और Food Safety and Standards Act के उल्लंघन मिलने पर परिसर सील कर लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। यह कार्रवाई फूड सेफ्टी कमिश्नर Tukaram Munde के निर्देश पर चल रहे ‘Safe Food, Safe Drug, Safe Maharashtra’ अभियान के तहत हुई। 11-14 अगस्त के बीच पुणे डिवीजन में होटल, रेस्तरां, ई-कॉमर्स और डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की गई। FDA के मुताबिक, 16 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन तत्काल सस्पेंड किए गए।

इन प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई

होटल/रेस्तरां: Fortune Enterprises (Hotel Sayaji), Hotel Chul Mutton, Simply South, Hotel Pawan, Rajesh Chinese, JBM Hospitality Canteen, Burger King, Domino’s Pizza और Pizza Hut। JBM Hospitality को बिना लाइसेंस संचालन पर काम बंद करने का निर्देश दिया गया।

ई-कॉमर्स: Zepto Limited, Swinsta ENT Pvt Ltd और Blink Commerce Pvt Ltd के नरहे व टिंबर मार्केट प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई।

डेयरी: Om Sai Ram Milk and Milk Products, Dharmnath Doodh Shitkaran Kendra और R.K. Milk भी कार्रवाई की सूची में हैं।

FDA ने कहा कि अभियान का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े: स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान हादसा, पेड़ की डाल गिरने से बच्ची की मौत

Tanisha Verma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

46 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago