AAP Punjab Candidate List: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धुरी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनकी सीट बदले जाने की चर्चाएं थीं, लेकिन पार्टी ने उन पर धुरी से ही भरोसा जताया है। उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में लगी।
AAP की पहली सूची में शामिल सभी 40 उम्मीदवार फिलहाल विधायक हैं। पार्टी ने जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से टिकट दिया है। अन्य प्रमुख नामों में अमृतसर दक्षिण से इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल और SAS नगर से कुलवंत सिंह शामिल हैं। होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा और फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
भगवंत मान ने कहा कि 40 उम्मीदवारों की अग्रिम घोषणा पार्टी की मजबूत तैयारी और अपने काम पर भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने धुरी से दोबारा चुनाव लड़ने का मौका मिलने पर जनता का आभार जताया और सभी उम्मीदवारों को बधाई दी। मान के मुताबिक, उम्मीदवारों का चयन सर्वे के आधार पर किया गया है।
पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की 117 सीटों में से फिलहाल 94 पर AAP के विधायक हैं। 2022 के चुनाव में पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और भगवंत मान मुख्यमंत्री बने थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस और AAP से मुकाबले के लिए BJP के साथ चुनाव लड़ सकती है अकाली दल, सुखबीर ने दिए संकेत
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…