Breaking

पंजाब एवं हरियाणा HC से गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने पत्रकार हत्या केस में बरी

Gurmeet Ram Rahim News: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 24 साल पुराने बहुचर्चित पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने डेरा मुखी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों कुलदीप, निर्मल और किशन लाल की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। सीबीआई विशेष कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने गवाहियों और दलीलों का विस्तृत मूल्यांकन करते हुए यह निर्णय सुनाया।

2002 में पत्रकार रामचंद्र की गोली मारकर की गई थी हत्या

यह मामला पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या से जुड़ा है, जिसने उस समय पूरे देश में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। छत्रपति ने अपने अखबार में डेरा से जुड़े कुछ गंभीर आरोपों को प्रकाशित किया था, जिसके बाद वर्ष 2002 में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश और प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई थी।

ये भी पढ़ें: फिल्म केरल स्टोरी-2 पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- अच्छी खबर, इसे कोई नहीं देख रहा

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

1 hour ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago