Nancy Grewal stabbed to death in Canada: कनाडा के विंडसर में में पंजाबी मूल की इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक वारदात को मंगलवार की रात करीब 9 बजे अंजाम दिया गया है। बतां दे कि नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही है। अक्सर वह अपने वीडियो में खालिस्तानी गतिविधियों की आलोचना करती थीं।
पुलिस का कहना है कि वारदात वाले दिन 45 वर्षीय इन्फ्लुएंसर नैन्सी विंडसर स्थित अपने घर में थी। उसी रात मौका पाकर एक शख्स उनके घर में घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नैन्सी लहूलुहान हो गईं। अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
लिस ने घटना से संबंधित किसी भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति से तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया है। जांच में मदद के लिए आसपास के निवासियों से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे गए हैं। ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं। अक्सर पंजाब में हो रही घटनाओं पर अपने विचार रखती रही हैं। उन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के साथ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास के गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…