Sangrur BJP Office Attack: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। संगरूर में बीजेपी के जिला कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि इससे पहले चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय को भी निशाना बनाया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने बीजेपी जिला कार्यालय को पेट्रोल बम से निशाना बनाया। घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सोमवार सुबह वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
एसपी बोले- बीयर की बोतल में भरकर फेंका गया पेट्रोल बम
संगरूर के एसपी दविंदर अत्री ने बताया कि हमलावरों ने बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे बाहर से कार्यालय के अंदर फेंका था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…