Breaking

Putin Welcome India: पुतिन का भारत में पावरफुल आगमन, पीएम मोदी ने किया गले लगाकर स्वागत

Putin Welcom India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम मॉस्को से सीधे भारत पहुंचे और उनके आगमन के साथ ही दिल्ली में सुरक्षा का सबसे कड़ा घेरा सक्रिय हो गया। पालम एयरपोर्ट पर जैसे ही उनका विमान उतरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद थे। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि रूस–यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन पहली बार भारत आए हैं।

पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया पुतिन का विमान

व्लादिमीर पुतिन का विशेष विमान शाम 6:52 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। जैसे ही वह विमान से बाहर आए, PM मोदी ने आगे बढ़कर उनका गले लगाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और कुछ पल बातचीत की।

एक ही कार में साथ निकले पुतिन और मोदी

एयरपोर्ट से निकलते समय दोनों नेता एक ही कार में बैठे, यह कदम दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती का मजबूत संकेत माना जा रहा है। काफिला भारी सुरक्षा के बीच सरदार पटेल मार्ग की ओर बढ़ा।

दिल्ली में हाई अलर्ट मोड

पुतिन की मूवमेंट के दौरान
• एनएच-8
• धौला कुआं
• दिल्ली कैंट
• शांति पथ
• पंचशील मार्ग
पर सुरक्षा का अभूतपूर्व इंतज़ाम देखा गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबल तैनात रहे। रास्तों पर ट्रैफिक रोककर ‘जीरो मूवमेंट’ लागू किया गया।

2 दिन का महत्वपूर्ण भारत दौरा

पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। 5 दिसंबर को वे PM मोदी के साथ 23वीं भारत–रूस वार्षिक शिखर बैठक करेंगे। इससे पहले वे होटल में थोड़े समय के लिए विश्राम करेंगे और फिर देर शाम डिनर के लिए प्रधानमंत्री आवास जाएंगे।

दिल्ली में ग्रैंड वेलकम

पुतिन के आगमन को लेकर राजधानी का माहौल बिल्कुल ‘स्टेट विजिट मोड’ में था। रेड कार्पेट, कड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत स्वागत हर दृश्य भारत–रूस संबंधों की अहमियत को दिखा रहा था। पुतिन की इस यात्रा से भारत–रूस संबंधों में नया अध्याय खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़े: शादी क्यों रुकी, अब परिवार किस हाल में… पलाश–स्मृति विवाद पर छाई खामोशी के बीच बहन पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago