Others

राजघाट में श्रद्धांजलि, हैदराबाद हाउस में रणनीति… कहां-कहां जाएंगे, किससे होगी मुलाकात? पुतिन का पूरा शेड्यूल

Russian Vladimir Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पुतिन करीब 28 घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार रात भारत से रवाना होंगे।

सुबह राष्ट्रपति भवन में स्वागत

पुतिन का मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर, शुक्रवार को तय है। दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में भारतीय राष्ट्रपति से मुलाकात से होगी। यहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा और तीनों सेनाएं सलामी गारद पेश करेंगी।

राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति भवन से निकलकर पुतिन राजघाट पहुंचेंगे, जहां वे महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

हैदराबाद हाउस में बड़ी बैठकें

इसके बाद पुतिन हैदराबाद हाउस जाएंगे। यहां भारत और रूस के बीच महत्वपूर्ण राजनयिक बैठकें होंगी। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे और कुछ बड़े बिजनेसमैन भी मौजूद रह सकते हैं।

बातचीत के मुख्य मुद्दे

  • रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना
  • भारत–रूस व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखना
  • छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ में संभावित सहयोग
  • रूस–यूक्रेन युद्ध की स्थिति
  • इन बैठकों पर पश्चिमी देशों की विशेष नजर रहने की उम्मीद है।

पीएम मोदी देंगे दोपहर का भोज

प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद हाउस में पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे।

भारत मंडपम में व्यापारिक कार्यक्रम

इसके बाद मोदी और पुतिन भारत मंडपम में फिक्की और रोसकांग्रेस द्वारा आयोजित एक बिजनेस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें दोनों देशों के व्यापार जगत के कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

रूसी टीवी चैनल की शुरुआत

शिखर वार्ता के बाद पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारत चैनल की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम को राजकीय भोज

शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी।

रात में भारत से प्रस्थान

करीब 9 बजे रात, पुतिन अपनी 28 घंटे की यात्रा के बाद मॉस्को के लिए रवाना होने की संभावना है।

भारत–रूस के बीच होंगे कई अहम समझौते

भारत और रूस के बीच 23वीं शिखर वार्ता के बाद कई क्षेत्रों में अहम समझौते होने की उम्मीद है।

संभावित मुख्य मुद्दे

  • रूस से कच्चे तेल की खरीद और बढ़ते व्यापार घाटे पर चर्चा
  • अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव
  • रूस–यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर बातचीत

दोनों देशों के बीच यह वार्ता राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago