Qatar Helicopter Crash: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कतर से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को देश के क्षेत्रीय जल में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। कतर आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र के समुद्र में कतर का एक सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के कारण हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार कम से कम छह लोगों की जान चली गई। इस हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति अब भी लापता है और उसकी तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहा है। कतर के गृह मंत्रालय ने रविवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा नियमित ड्यूटी के दौरान हुआ, जब अचानक तकनीकी समस्या आने से हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया।
28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद से कतर को कई बार ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा है, जिससे सुरक्षा स्थिति पहले से ही संवेदनशील बनी हुई है। ऐसे हालात में कतर में हुआ यह हेलीकॉप्टर हादसा चिंता को और बढ़ा रहा है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…