KC Tyagi Join RLD: जेडीयू छोड़कर केसी त्यागी ने अपने बेटे अम्बरीष त्यागी के साथ रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) का दामन थाम लिया। आरएलडी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि केसी त्यागी के लंबे राजनीतिक अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी, वहीं अम्बरीष त्यागी के जुड़ने से युवाओं के बीच रालोद की पकड़ और मजबूत हो सकती है।
केसी त्यागी के आरएलडी में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी, जिस पर अब विराम लग गया है। इसी महीने 16 मार्च को उन्होंने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान के तहत अपनी सदस्यता का नवीकरण नहीं कराया है। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं, जो अब सच साबित हो गई हैं।
इसी साल 9 जनवरी को केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। इस बयान के बाद जेडीयू की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। पार्टी ने यहां तक कह दिया था कि यह स्पष्ट नहीं है कि केसी त्यागी अब पार्टी में हैं भी या नहीं। इसी के बाद से उनके और पार्टी के बीच दूरी बढ़ती नजर आई।
ये भी पढ़ें: JDU में बड़ा सियासी भूचाल! केसी त्यागी का अध्याय खत्म? हालिया बयानों से पार्टी ने बनाई दूरी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…