Sanjay Raut News: ईरान युद्ध के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर विपक्षी पार्टी शिव सेना (यूबीटी) की तरफ से बड़ा बयान आया है। शिव सेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राउत ने दावा किया कि रुपया जल्द 100 के पार जा सकता है, जबकि प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हटाने के लिए राष्ट्रपति शासन की तैयारी की जा रही है।
संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ करने में लगे हैं, जबकि रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था संभालने वाले इस मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं हैं। राउत ने यह भी कहा कि जब मोदी मुख्यमंत्री थे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब वे कहते थे कि रुपये के गिरने से देश की साख गिरती है, लेकिन अब मौजूदा सरकार और वित्त मंत्री इस पर चुप क्यों हैं।
संजय राउत ने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार डगमगा रही है और रुपया हर दिन कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी अब देश का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं रहे हैं। राउत के मुताबिक, मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही रुपये में गिरावट शुरू हुई और आज भी वे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि उन्हें देश की अर्थव्यवस्था और रुपये की हालत की चिंता नहीं है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…