Breaking

पूर्व पाक राजदूत की भारत को धमकी, कहा- US ने हमारे न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया तो हम दिल्ली और मुंबई पर गिराएंगे बम

Ex-Pak High Commissioner Abdul Basit Statement: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। भारत में पाकिस्तानी राजदूत रहे बासित ने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाता है तो वह भारत के मुंबई और दिल्ली पर बम गिराएगा। गौरतलब है, बीते साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदुर चलाया था। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है।

विवादित बयान में बासित ने क्या कहा?

अब्दुल बासित, जो 2014 से 2017 तक नई दिल्ली में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं, ने क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि ईरान में हालात और बिगड़ते हैं और इज़रायल करीब आ जाता है, साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाता है, तो हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसे बेहद कम संभावना वाला ‘सबसे खराब परिदृश्य’ बताया, लेकिन यह भी कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है और वह खाड़ी या इज़रायल तक जवाब नहीं दे पाता, तो उसके पास एकमात्र विकल्प भारत रह जाएगा।

Anamika Anand

Recent Posts

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

22 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

52 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

15 hours ago